Chhattisgarh Media
छत्तीसगढ़ मीडिया
छत्तीसगढ़ 2 मिनट का पाठ

कोरिया में घर से मिली 56 लीटर अवैध शराब

आबकारी उड़नदस्ता की दबिश, आरोपी महिला गिरफ्तार होकर जेल पहुंची।

Admin Chhattisgarh Media
04 Nov 2026 · 1 views
कोरिया में घर से मिली 56 लीटर अवैध शराब

कोरिया। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े आनी में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। टीम ने एक महिला के घर से कुल 56 लीटर महुआ और हड़िया शराब बरामद की। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि महुआ शराब के लिए चर्चित ग्राम आनीगांव के बड़े आनी निवासी संगीता अपने घर में भारी मात्रा में महुआ और हड़िया शराब बनाकर रखी हुई है।

मुखबिर से मिली सूचना की पुष्टि करने के बाद आबकारी टीम ने बिना देर किए ग्राम बड़े आनी में संगीता के घर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान टीम को 24 लीटर महुआ शराब और 32 लीटर हड़िया शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 56 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) और 59(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को उसी दिन न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इस कार्रवाई को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी ने अंजाम दिया। टीम में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और चंद्रावती शामिल रहीं।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इस खबर को अपने दोस्तों के साथ साझा करें:
Admin Chhattisgarh Media
लेखक / संवाददाता

Admin Chhattisgarh Media

छत्तीसगढ़ मीडिया की आधिकारिक संपादकीय टीम। राज्य, देश एवं दुनिया की निष्पक्ष, सटीक और त्वरित ख़बरें जन-जन तक पहुँचाना हमारा ध्येय है।