by admin on | Jan 16, 2025 04:53 PM
सेवानिवृत उप निरीक्षक की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई...।
शाल - श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित कर स्वस्थ्य जीवन हेतु दी गई शुभकामनायें।
विदाई सम्मान समारोह के दौरान ही सेवानिवृत उप निरीक्षक को पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान...!
अम्बिकापुर - सरगुजा पुलिस मे पदस्थ उप निरीक्षक श्री लोहरा राम के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि सेवानिवृत उप निरीक्षक श्री लोहरा राम ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग सरगुजा पुलिस कों प्रदान किया हैं, अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे उप निरीक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी हैं, कार्यलयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी/कर्मचारियों की सुध लेते रहे, किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलब्ध रहे साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं उनके परिवारजनों कों किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।
सेवानिवृत उप निरीक्षक श्री लोहरा राम से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवानिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई, कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत उप निरीक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए। विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, निरीक्षक अंजू चेलक, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के परिवारो के सदस्य शामिल रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News