by admin on | Jan 16, 2025 06:05 PM
अंबिकापुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम के साथ मनाया मकर संक्रांति उत्सव...!
संघ के छह उत्सवों में मकर संक्रांति उत्सव भी एक...!
आरएसएस सौ वर्षों से राष्ट्र और हिंदू समाज को सुरक्षित और संरक्षित करने में लगा हुआ है - राजकुमार चंद्रा
संघ एवं हिन्दू समाज के अथक प्रयास से राममंदिर का हुआ निर्माण...!
"आदित्य गुप्ता"
अंबिकापुर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को नगर के विभिन्न शाखों में मकर संक्रांति उत्सव मनाने के साथ शाम को समाज के लोगों के साथ यह विशाल आयोजन मकर संक्रांति और राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर संघ ने अंबिकापुर के बजरंग मैदान में मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रत्येक समाज के मुखिया व मुख्य वक्ता धर्म जागरण के प्रदेश संयोजक राजकुमार चंद्रा जी रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामाचरण गुप्ता जी ने किया। इस कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों सनातनियों ने भाग लिया। संघ ने मकर संक्रांति को समन्वय एवं मिलन का पर्व बताया। आज का दिन अत्यंत शुभ हैं। हिंदू संस्कृति में आज से सभी शुभ कार्य प्रारंभ होगा। सूर्यदेव उत्तरायण हो गए हैं। आज ग्रहों की दृष्टि से भी दो मुख्य ग्रह सूर्य एवं शनि एक साथ एक घर में रहते हैं। इस निमित्त भी वातावरण में सुढ़ता एवं नाकारातमक ऊर्जा का नाश हो, सकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है। मुख्य वक्ता राजकुमार चंद्रा भईया ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य उत्सवों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संघ द्वारा धर्म, समाज एवं राष्ट्र के प्रति किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार दिए। लोगों ने शाखाओं में पवित्र भगवा ध्वज के पास अखंड भारत तथा भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया. इसके लोगों ने सामूहिक रूप से चूड़ा- दही- तिलकुट का आनंद लिया. संघ के छह उत्सवों में मकर संक्रांति उत्सव भी एक है. यह उत्सव देश के सभी स्थानों पर विभिन्न रूपों में मनाया जाता है. मकर संक्रांति उत्सव, शुभता लेकर आता है।