by admin on | Mar 16, 2025 03:35 PM
अंबिकापुर- अंबिकापुर नगर भाजपा के माँ महामाया व समलाया मंडलों में गठन को लेकर भाजपा की मह्त्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वस्पर्शी तथा सर्वसमावेशी संगठन की नींव ही भाजपा की पहचान है, अतः दोनों मंडलों के कार्यसमिति के गठन में इसका ध्यान रखना आवश्यक है। भाजपा के संगठन में समाज के हर वर्ग को प्राथमिकता के साथ प्रतिनिधित्व देकर आगे बढ़ाने की नीति पर काम होता है। दोनों मंडलों में भाजपा की शानदार टीम का गठन हो मेरी शुभकामनाएँ। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि मंडल के गठन से पूर्व प्रत्येक बूथ व वार्डों में दौरा कर बैठक करने की आवश्यकता है ताकि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं का नाम सामने आ सके, साथ ही कुछ नए लोगों को भी पार्टी संगठन से जोड़ने का भी प्रयास हो। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, वरिष्ठ नेता विद्यानंद मिश्रा, माँ महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, कर्ता राम गुप्ता, विकास पांडे, नकुल सोनकर, जनमेजय मिश्रा, श्वेता गुप्ता, नीलम रजवाड़े, विशाल गोस्वामी, जितेंद्र सोनी, रिंकू सिंह, रोचक गुप्ता, निरंजन राय, दीपक तोमर, अवधेश सोनकर, प्रेमा नंद तिग्गा, विकास गुप्ता, धनंजय मिश्रा, सर्वेश तिवारी, शानू कश्यप, शरद सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News