by admin on | Mar 18, 2025 01:30 PM
कौन है जिम्मेदार?
छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की वक्फ प्रॉपर्टी अवैध रूप से बिकी, जांच हुआ शुरू...!
90 फीसदी संपत्ति पर अवैध कब्जा..!
रायपुर -: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के अनुसार, राज्य में कुछ माफिया और कारोबारियों ने वक्फ की जमीनों को अवैध रूप से बेच दिया। वक्फ बोर्ड ने जब सभी जिलों में वक्फ संपत्तियों की जानकारी मंगवाई, तो इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। जांच में पता चला कि कुछ संपत्तियों को हाल ही में और कुछ को 30-40 साल पहले दस्तावेजी गड़बड़ियों के जरिए बेचा गया है। अब बोर्ड इन अवैध रजिस्ट्रियों को शून्य करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
500 करोड़ की संपत्ति का अवैध सौदा
बोर्ड ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर जानकारी मांगी थी। जांच में सामने आया कि करीब 500 करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति अवैध रूप से बिकी है। सलीम राज ने बताया कि सभी रजिस्ट्रारों और कलेक्टरों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया गया है कि वक्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो ही नहीं सकती थी। जगदलपुर, अंबिकापुर, रायपुर और बिलासपुर में वक्फ जमीन की सौदेबाजी उजागर हुई है। डिजिटल नक्शे न होने के बावजूद, फर्जी डिजिटल नक्शे दिखाकर यह सौदेबाजी की गई।
कौन है जिम्मेदार?
इस गड़बड़ी की जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर सलीम राज ने कहा, "यह गड़बड़ियां 15-17 साल पुरानी हैं। बीते वर्षों में वक्फ बोर्ड में क्या हुआ, इस पर मैं नहीं जाना चाहता, लेकिन वर्तमान स्थिति के अनुसार, हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।"
वक्फ संपत्तियों का मूल्यांकन
बोर्ड की हालिया जांच में 1,380 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति का दस्तावेजी रिकॉर्ड मिला है। सलीम राज के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल 5,000 करोड़ की वक्फ संपत्ति मौजूद है।
सबसे अधिक संपत्ति बिलासपुर में
वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे अधिक 277 एकड़ संपत्ति बिलासपुर में है। दुर्ग में 24 एकड़, अंबिकापुर में 4 एकड़, और जगदलपुर में बोर्ड की जमीन पर हेलीपैड बनाया गया है, जिसके लिए सरकार से मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।
90 फीसदी संपत्ति पर अवैध कब्जा
वर्तमान में वक्फ बोर्ड की 90% संपत्ति पर अवैध कब्जा है। बोर्ड अब दस्तावेजों को पुनः खंगालकर इन संपत्तियों को मुक्त कराने और उनके सही उपयोग की दिशा में कार्य कर रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News