by admin on | Apr 3, 2025 07:43 AM
रायगढ़ -:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। यह खुलासा उपार्जन केंद्र के भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसमें ऑनलाइन दर्ज धान की तुलना में 22,389 बोरी धान कम पाया गया। इस गड़बड़ी के चलते धान खरीदी केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तिउर धान उपार्जन केंद्र में 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की गई थी। इसके बाद खाद्य विभाग द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम ने 13 फरवरी 2025 को भौतिक सत्यापन किया।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि ऑनलाइन दर्ज धान की तुलना में 22,389 बोरी (8,955.55 क्विंटल) धान कम था, जिसकी समर्थन मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत 2 करोड़ 77 लाख 62 हजार 205 रुपए है। इसके अलावा, ऑनलाइन दर्ज बारदानों की तुलना में 9,867 नए बारदाने और मिलर्स द्वारा दिए गए 6,376 पुराने बारदाने अधिक पाए गए। संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन में पाया कि धान खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और इससे शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जांच के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंप दिया गया है, जिसके आधार पर अपेक्स बैंक खरसिया शाखा के प्रबंधक राजीव दुबे ने खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। खरसिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र तिउर के सहायक समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी तिहारूराम जायसवाल और कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज जायसवाल के खिलाफ धारा 3(5)-BNS और 316(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News