छत्तीसगढ़ Sarguja

76वां संविधान दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न

by Admin on | Nov 27, 2025 01:21 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


76वां संविधान दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न

शंकरगढ़-: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज अजाक्स/राष्ट्रीय आदिवासी कर्मचारी संघ द्वारा 76वां संविधान दिवस पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुई। तत्पश्चात संविधान की रक्षा, पालन तथा उसके मूल्यों को जीवन में उतारने की शपथ दिलाई गई। सभी वक्ताओं ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित जनों को संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों को व्यापक जन-समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के प्रसार, संगठनात्मक विचारों को मजबूत करने तथा जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

संविधान दिवस कार्यक्रम में अध्यक्षत लिदू राम लकड़ा , चन्द्रशेखर, जगेश्वर राम, गुरूमाल भगत, धनीराम, जवाहर, रीझन एक्का, मनीशंकर, कलमसाय कुलचन्द, करन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment