छत्तीसगढ़ Sarguja

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

by NewsEditor02 on | Jan 27, 2024 07:40 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 सरगुजा - संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  साय को शिकागो (संयुक्त राज्य अमेरिका) में डीट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि 19 देशों में कार्यरत यह संगठन सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को विदेशों में विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए लगातार काम  कर रहा है।  
मुख्यमंत्री  साय ने नाचा के कार्यों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
 प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर अभिजीत  मिश्रा मौजूद थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad


Leave a Comment