छत्तीसगढ़ Sarguja

पति-पत्नी की नींद खुली तो शरीर में था तेज दर्द, फिर दोनों की हो गई मौत, डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह

by admin on | Jun 10, 2024 08:34 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


पति-पत्नी की नींद खुली तो शरीर में था तेज दर्द, फिर दोनों की हो गई मौत, डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह

अम्बिकापुर -: गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा में 6 जून की रात को जमीन में सोने के दौरान पति-पत्नी को अज्ञात जहरीले जीव ने काट लिया था। इससे दोनों की स्थिति गंभीर हो गई थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत की वजह किसी जहरीले जीव के काटने से होना बताया है। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि करैत सांप के डसने से उनकी मौत हुई होगी।

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलडीहा निवासी सागर उरांव 50 वर्ष 6 जून की रात पत्नी सुखमेन 45 वर्ष के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। 7 जून की सुबह दोनों सोकर उठे तो दोनों की तबियत ठीक नहीं लग रही थी। दोनों के शरीर व सीने में दर्द हो रहा था।

परिजन के बताने पर दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 9.30 बजे पत्नी की मौत हो गई। वहीं 8 जून की सुबह करीब 9 बजे पति की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने अज्ञात जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई है।

जमीन पर सोने के दौरान सर्पदंश के हो रहे शिकार

गौरतलब है कि इस सीजन में ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग जागरूकता के अभाव में जमीन पर सोते हैं। इनमें से कई लोग सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं। हर साल जमीन पर सोने के दौरान सांप के डसने से कई लोगों की मौत हो जाती है। सर्पदंश से सर्वाधिक मौत के मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही सामने आते हैं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad

Ad


Leave a Comment