by admin on | Jun 11, 2024 10:39 AM
अंबिकापुर :- सीसीटीएनएस एप्लीकेशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा में ऑनलाइन एप्लीकेशन में हुए बदलाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन किया गया। प्रशिक्षण में थाना, चौकियों में सीसीटीएनएस कार्य में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को नवीन प्रक्रियाओं के तहत हुए बदलाव से अवगत कराया गया। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि नवीन आपराधिक कानून को प्रक्रिया में लाने हेतु आप सभी अधिकारी, कर्मचारियों की भूमिका प्रमुख है। सीसीटीएनएस एप्लीकेशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु कई बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन में सूचनाएं सहित कई नई जानकारिया प्रविष्टि करनी होगी। ई- साक्ष्य ऐप में फोटो, विडिओ दर्ज करना सभी अधिकारी, कर्मचारी को आना चाहिए। इसके लिए आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अन्य विवेचकों को उक्त जानकारिया साझा करे। नवीन कानून की क्रियान्वयन की दिशा में सीसीटीएनएस एप्लीकेशन में हुए बदलाव को स्लाइड के माध्यम से समझने का प्रयास करें एवं अगले माह से परिपालन में लाया जाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण शिविर मं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अमित पटेल एवं समस्त थाना, चौकी से सीसीटीएनएस कार्य में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।