छत्तीसगढ़ Sarguja

विवाहित प्रेमी जोड़े का फांसी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

by admin on | Jul 12, 2024 01:55 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


विवाहित प्रेमी जोड़े का फांसी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

आठ महीने भाग गए थे गांव से

  • किराए के मकान में रहते थे साथ
  • एक माह पहले ही लौटे थे दोनों
  • अंबिकापुर :-  सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के गेरसा ढोढ़ीडीपा में विवाहित प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटकी लाश मिली है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था मे मिला है। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से से कपड़े गायब थे।नीचे हिस्से में भी एक गमछा लपेटा हुआ था। दोनों गांव में ही किराए का मकान लेकर निवास करते थे।युवक के दो बच्चे हैं जबकि महिला का भी एक पांच वर्ष का बच्चा है। दोनों कुछ महीने पहले घर से भाग गए थे। वापस आने के बाद किराए के मकान में एक साथ बतौर पति-पत्नी निवास करते थे। जानकारी के अनुसार गेरसा गांव के ढोढ़ीडीपा में एक पेड़ पर महिला व पुरुष की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। गांववालों ने सबसे पहले उन्हें देखा। एक ही पेड़ की डंगाल में अलग-अलग दो कपड़े से उन्होंने फांसी लगाई थी। महिला अर्धनग्न थी। मृतक की पहचान जयभान चौहान तथा महिला की पहचान मंजू चौहान के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक जयभान चौहान (32) शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। उसका जशपुर जिले के ग्राम बरजोरा कांसाबेल निवासी मंजू चौहान (26) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जयभान अपने ही गांव में पिछले एक महीने से किराए के मकान में मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच बुधवार को गांव वालों ने उनका शव आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता देखा। इसी दौरान उसका जयभान से परिचय हुआ और प्रेम संबंध बन गया। नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग गए थे। उनके संबन्ध को लेकर दोनों के घरवाले राजी नहीं थे। गांव से भागने के बाद दोनों ने दूसरे शहर में काम किया। आठ महीने तक बाहर रहने के बाद दोनों वापस लौटे थे। जयभान ने अपने ही गांव में किराए का मकान ले रखा था और मंजू के साथ रह रहा था।

  • Search
    Recent News
    Popular News
    Trending News
    Ad

    Ad


    Leave a Comment