by admin on | Sep 18, 2024 07:04 AM
फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उत्सुकता और उत्साह से किया जा रहा अवलोकन
अम्बिकापुर :- सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज आडिटेरियम परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ’विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद चिंतामणि सहित सभी अतिथियों, एवं पत्रकार बंधुओं ने विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग संगीता लकड़ा द्वारा सांसद चिंतामणि को फोटो प्रदर्शनी की थीम से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक पहल बताया।
फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक शामिल है। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक है। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News