छत्तीसगढ़ Sarguja

विश्व पर्यटन दिवस पर रामगढ़ में होगा समारोह, सांसद चिंतामणी महाराज होंगे मुख्य अतिथि

by admin on | Sep 26, 2024 06:49 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


विश्व पर्यटन दिवस पर रामगढ़ में होगा समारोह, सांसद चिंतामणी महाराज होंगे मुख्य अतिथि

अम्बिकापुर :- 26 सितंबर 2024। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखण्ड उदयपुर के रामगढ़ में विश्व पर्यटन दिवस समारोह ट्राइबल टूरिज़्म एवं विलेज टूरिज़्म का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा के सांसद चिंतामणी महाराज होंगे। 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष मधु सिंह तथा जनपद पंचायत उदयपुर की अध्यक्ष भोजवंती सिंह होंगे। इस अवसर पर पर्यटन पर आधारित प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पर्यटन आधारित संगोष्ठी, प्रतिभाओं का सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad

Ad


Leave a Comment