छत्तीसगढ़ Sarguja

नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, अवैध नशे के धंधे में लिप्त महिला पर संगीन आरोप, बच्चों को जबरन शामिल करने का शक

by admin on | Sep 29, 2024 02:03 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, अवैध नशे के धंधे में लिप्त महिला पर संगीन आरोप, बच्चों को जबरन शामिल करने का शक

अम्बिकापुर:-  सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मठपारा क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। वीडियो में एक महिला बच्ची को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है, जबकि बच्ची लगातार रहम की गुहार लगा रही है। इस वीडियो ने पुलिस और आम जनता का ध्यान आकर्षित किया है, जिसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सरगुजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में मारपीट कर रही महिला की पहचान प्रतिमा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों, विशेष रूप से गांजा, की बिक्री में लिप्त रही है। वीडियो में महिला खुद गांजा बेचने की बात खुलेआम स्वीकार करती नजर आ रही है। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि महिला गरीब बच्चों को गांवों से लाकर अपने घर में रखती है और उन्हें जबरन अपने धंधे में शामिल करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा आए दिन इन बच्चों के साथ इसी तरह की मारपीट करती रही है, जिसकी पुष्टि वायरल वीडियो से हो रही है। वीडियो में महिला द्वारा की जा रही मारपीट की तस्वीरें किसी बच्चे ने चुपके से रिकॉर्ड की थी, जिसने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सरगुजा पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और मादक पदार्थों से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे एक महिला नाबालिग बच्ची को पीट रही थी। इसे पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है। महिला की पहचान प्रतिमा सिंह के रूप में हुई है, जो मणिपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। महिला के द्वारा गांजा बेचने और बेचाने की बात को लेकर नाबालिग से मारपीट की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।


Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad

Ad


Leave a Comment